आंध्रप्रदेश के गुंटूर में तेलुगु देशम पार्टी ‘तेदेपा’ का जनसभा कार्यक्रम था, जिसमें भंगदड मच गई थी और काफी लोगों की जान चली गई थी। जिसके लिए पार्टी ने आंध्र प्रदेश सरकार को कसूरवार ठहराया है। दरअसल गुंटूर में जनसभा के बाद तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के एक अयोजन में उपहार लेते समय अचानक से भगदड़ मच गई थी। इसमें तीन औरतों की जान चली गई थी और सात अन्य लोग घायल हो गए थे।
आंध्रप्रदेश में दूसरी बार घटना
नायडू, इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे यह हादसा उनके वहां से निकलने के कुछ ही मिनट बाद हुआ था। यह घटना आंध्रप्रदेश में दूसरी बार हुई है जानकारी के मुताबिक रविवार को घायलगुंटूर में पूर्व मुख्यमंत्री नायडू की जनसभा थी। जिसमें पहले धक्का-मुक्की हुई फिर भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे के ऊपर से चढ़कर भागने लगे। कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग शोर मचाते हुए जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। यह पांच दिन में दूसरी बार है जब नायडू की किसी सभा में भगदड़ से लोगों की जान गई है।
जान गंवाने वालो के परिवार को 5 लाख रुपये देने की घोषणा
तेदेपा के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, जबकि राज्य सरकार ने जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। तदेपा नेता मन्नव मोहन कृष्णा ने भी जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को तीन-तीन लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की है।
अध्यक्ष के.अत्चन्नायडू ने रेड्डी सरकार पर क्या आरोप लगाए
तेदेपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू ने वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी सरकार पर पर्याप्त सुरक्षा मुहैया न कराने का आरोप लगाते हुए उसे इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। अत्चन्नायडू ने एक बयान में कहा, ‘‘ क्या यह पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है कि वह पर्याप्त सुरक्षा और उचित भीड़ नियंत्रण उपायों को सुनिश्चित करे जहां एक पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं? ऐसा लगता है कि जगन सरकार अपने आरोप-प्रत्यारोप के खेल को अंजाम देने के लिए लोगों की जान दांव पर लगा रही है।
पूर्व सीएम ने घटना पर दुख जताया
नायडू ने एक अलग बयान में कहा कि वह भगदड़ और गरीब लोगों की मौत की घटना से स्तब्ध हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं गरीबों की मदद करने की स्वैच्छिक संगठन की पहल को प्रोत्साहित करने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हुआ था। मैं बेहद आहत हूं कि इस कार्यक्रम का अंत इतना दुखद रहा।


Download Android App
Download iOS App



