झारखंड में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित की संख्या बढ़ रही है। कोरोना वायरस से शनिवार को तीन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राज्य के तीन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इसमें रांची, कोडरमा और हजारीबाग के एक-एक मरीज है।

कोडरमा जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव का यह पहला मामला है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की संख्या 17 पहुंच गई है, जिसमें 6 बोकारो के हैं, जबकि 2 हजारीबाग, एक कोडरमा और 8 रांची के हैं। इसमें से बोकारो के एक मरीज की मौत हो गई है। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



