मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कोरोना वायरस (कोविड-19) की चपेट में आए तीन लोगों ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया, इसके साथ ही शहर में में मरने वालों का आंकड़ा 26 पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 440 हो गई।
शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 52 वर्षीय पुरुष, 65 वर्षीय पुरुष और 70 वर्षीय पुरुष की पिछले दो दिन में मौत हुई। अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला से आयी जांच रिपोर्ट में तीनों मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
MP : लॉकडाउन के दौरान मस्जिद में नमाज अदा कर रहे 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 17 दिन में शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 235 मरीज मिले हैं। इनमें से 26 लोग इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर राष्ट्रीय स्तर से कहीं ज्यादा बनी हुई है।
इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है। भोपाल में शुक्रवार को दो महिला डॉक्टरों सहित कोरोना वायरस के 14 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 440 हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



