उत्तराखंड में हो रही बारिश के कारण लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिले के छिसार गांव में एक मकान ढहने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट वी. के. जोगडांडे ने बताया कि चैसर गांव में तड़के तीन बजे एक मकान ढह गया। हादसे में मकान मालिक कुशल नाथ और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। उनकी पत्नी हादसे में घायल हुई हैं। उन्होंने कहा कि मकान शायद पुराना होने की वजह से ढह गया, क्योंकि हादसे के समय तेज बारिश नहीं थी।
डीएम ने बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस दलों ने नाथ की पत्नी को बचाया और मलबे में से शवों को भी बाहर निकाला। इससे पहले गुरुवार को अल्मोड़ा जिले के डढोली गांव में भारी बारिश के कारण एक पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से 46 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई।


Download Android App
Download iOS App



