उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में सभी सीटों पर किस्मत आजमाएगी AAP

Summary :

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने उत्तराखंड में सर्वे कराया, उसमें 62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हमें उत्तराखंड में चुनाव लड़ना चाहिए, तब हमने तय किया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी।

2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने उत्तराखंड में सर्वे कराया, उसमें 62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हमें उत्तराखंड में चुनाव लड़ना चाहिए, तब हमने तय किया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी।
पार्टी के राज्य प्रभारी दिनेश मोहनिया ने गुरुवार को अपने बयान में कहा अपने चुनाव अभियान के तहत आप विकास के मुद्दों को उठाएगी जैसा कि इस साल के शुरू में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले किया गया था। उन्होंने कहा, ” हम चुनाव लड़ेंगे (उत्तराखंड में)। राज्य को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, हम उनके समाधान के साथ जनता तक पहुंचेंगे।”
मोहनिया ने कहा कि आप उत्तराखंड के लोगों को बताएगी कि पलायन, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को हल करने की उसकी क्या योजना है? एक तीसरे पक्ष के सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के 62 फीसदी लोग चाहते हैं कि आप विधानसभा चुनाव लड़े। उत्तराखंड में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे, जहां 70 सीटें हैं।

Desk Team