ओडिशा में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। राज्य में मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। यहा पर एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 3,810 नए मामले सामने आए। आठ और संक्रमित लोगों की मौत होने से राज्य में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 546 हो गई।
इस संबंध में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अब राज्य में संक्रमण के कुल 1,24,031 मामले हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 2,286 मामले पृथक-वास केंद्रों से सामने आए जबकि 1,524 मरीज संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोग हैं। इससे पहले 27 अगस्त को ओडिशा में एक दिन के सर्वाधिक 3,682 मामले सामने आए थे। अधिकारी के अनुसार राज्य में इस समय 29,658 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है और 93,774 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 20,98,401 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।


Download Android App
Download iOS App



