मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र के लालपठार गांव में कुआं धसकने के हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस ने एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए चार सदस्यीय जांच समिति बनाई है। पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने उक्त घटना की जांच हेतु एक चार सदस्यीय समिति गठित की है।
समिति में विदिशा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल सिलाकारी, विधायक शशांक भार्गव, पूर्व विधायक निशंक जैन और लोकसभा प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल को शामिल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस ने समिति के सदस्यों को निर्देशित किया है कि वे कार्यकर्ताओं के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों में मदद करें और घटना के प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास करें।
साथ ही घटना की जांच कर प्रदेश कांग्रेस को विस्तृत वस्तु स्थिति से अवगत करायें। बता दें कि गुरुवार की रात को एक लड़की के बचाने की कोशिश में कुएं पर जमा हुए कई लोग गिर गए थे। इस हादसे में अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, वहीं 20 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने सूचना है।


Download Android App
Download iOS App



