गुजरात के कच्छ जिले में नलिया वायु सेना स्टेशन पर कथित तौर पर एक रडार की तस्वीरें क्लिक करने के बाद चार लोगों पर जासूसी के लिए सरकारी गोपनीयता कानून (ओएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
29 जनवरी को प्रतिबंधित क्षेत्र की तस्वीरें लेने के दौरान 17 वर्षीय एक लड़के सहित चार व्यक्तियों को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के कर्मियों ने रोका था और बाद में उन्हें स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील रक्षा क्षेत्र की तस्वीरें, मोबाइल फोन और एक कैमरा आरोपियों के पास से बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि यह कहते हुए कि शनिवार को ओएसए की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया।
धारा तीन में किसी प्रतिबंधित क्षेत्र में जासूसी के लिए दंड का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान रफीक आजम, अरबाज इस्माइल उमरा और अब्बास पधियार के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



