महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 4505 नये मामले सामने आये, 68 की मौत

Summary :

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4505 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 68 लोगों की मौत हो गयी है । इसी दौरान प्रदेश में 7,568 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर अब 63,57,833 हो गयी है जबकि 68 लोगों की मौत के साथ ही मरने वाले लोगों की संख्या 1,34,064 पर पहुंच गयी है । उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या अब 61,51,956 हो गयी है । अधिकारी ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 68,375 है। महाराष्ट्र में संक्रमण मुक्त होने की दर 96.76 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है ।

Desk Team