छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 5151 नए मामले आए सामने

Summary :

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 5151 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,32,584 हो गई है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24
घंटों के दौरान कोरोना वायरस से
5151
और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19
की चपेट में आने वालों की कुल संख्या
10,32,584
हो गई है।
 5151 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि ,चार मरीजों की मृत्यु

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि
102
लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं
381
लोगों ने घर में पृथक–वास की अवधि पूरी की। राज्य में मंगलवार को चार मरीजों की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के
5151
नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से
1454,
दुर्ग से
950,
राजनांदगांव से
138,
बालोद से
22,
बेमेतरा से
12,
कबीरधाम से
17,
धमतरी से
40,
बलौदाबाजार से
86,
महासमुंद से
17,
गरियाबंद से
12,
बिलासपुर से
396,
रायगढ़ से
596,
कोरबा से
443,
जांजगीर–चांपा से
255,
मुंगेली से
35,
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही से
14,
सरगुजा से
130,
कोरिया से
57,
सूरजपुर से
38,
बलरामपुर से
57,
जशपुर से
99,
बस्तर से
53,
कोंडागांव से
13,
दंतेवाड़ा से
69,
सुकमा से
23,
कांकेर से
78,
नारायणपुर से 16
और बीजापुर से 31
मामले हैं।
छत्तीसगढ़ में अब तक 10,32,584 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक
10,32,584
लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से
9,95,075
मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में
23886
मरीज उपचाराधीन हैं और
13,623
लोगों की मौत हुई है।



Shera Rajput