मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस से दो और मरीजों की मौत की पुष्टि की गयी है, जिसके बाद शहर में मौत का आंकड़ा 57 पर पहुंच गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शनिवार को बताया कि शहर में पिछले तीन दिन में कोविड-19 के संक्रमण से 75 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई।
उन्होंने बताया कि दोनों मरीज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती थे। इनमें से एक व्यक्ति को दमे की पुरानी समस्या थी। सीएमएचओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में कोविड-19 के 56 नये मरीज मिलने के बाद इनकी तादाद 1,029 से बढ़कर 1,085 पर पहुंच गयी है। इनमें से 107 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
आंकड़ों की गणना के मुताबिक जिले में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर शनिवार सुबह तक की स्थिति में 5।25 प्रतिशत थी। जिले में इस महामारी के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बनी हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।


Download Android App
Download iOS App



