हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शनिवार को एक स्कूल बस के खाई में गिरने से ड्राइवर और पांच छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला मुख्यालय नाहन से लगभग 40 किलोमीटर और राज्य की राजधानी से 150 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध हिंदू मंदिर रेणुकाजी के पास दुर्घटना उस वक्त हुई, जब वे डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर जा रहे थे।
उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि बस चालक की भी मौत हो गई, जबकि सात-आठ छात्र घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि प्रशासन ने बस से पीड़ितों को बड़ी कठिनाई से निकाला। पुलिस ने कहा कि पृथम दृष्टया दुर्घटना बस चालक की लापरवाही के कारण हुई।


Download Android App
Download iOS App




