झारखंड के सिमडेगा जिले में कोलिबेरा विधानसभा सीट (आरक्षित-अनुसूचित जनजाति) उपचुनाव के लिए आज हुये मतदान में 64.08 प्रतिशत मत पड़। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बतया कि शाम तीन बजे समाप्त हुये मतदान में 64.08 प्रतिशत वोटिंग हुई। हालांकि मतदान में प्रतिशत के बढ़कर 65 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है क्योंकि मतदान केंद्रों पर मतदाता कतार में खड़ दिखे।
इस उप चुनाव के लिए कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 88 हजार 534 हैं, जिनमें से 95006 पुरुष एवं 93528 महिलाएं शामिल हैं। कुल 271 मतदान केंद, बनाये गये हैं, जहां मतदान कर लोगों ने चुनाव में खड़ झारखंड पार्टी की उम्मीदवार मेनन एक्का, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बसंत सोरेंग, कांग्रेस के नमन विक्सल कोनगड़, सेंगेल पार्टी के अनिल कंडुलना एवं निर्दलीय उम्मीदवार बसंत डुंगडुंग के भाज्ञ का फैसला कर दिया है।
जिला प्रशासन ने उपचुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़ प्रबंध किये थे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी)), आईआरबी एवं जिला पुलिस की कुल 29 कंपनियों की तैनाती की गई थी। पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या के मामले में इस वर्ष 03 जुलाई को सिमडेगा की एक अदालत के आजीवन कारावास सजा सुनाये जाने से कोलिबेरा के तत्कालीन विधायक एनोस एक्का की विधानसभा की सदस्यता समाप्त होने के कारण सीट रिक्त होने से आज उपचुनाव कराया गया है।
झारखंड पार्टी उम्मीदवार मेनन एक्का श्री एनोस एक्का की पत्नी हैं। इस सीट से निर्वाचित होने वाले नये विधायक का कार्यकाल महज एक साल का होगा क्योंकि वर्ष 2019 के नवंबर-दिसंबर में विधानसभा का चुनाव होना है। उल्लेखनीय है कि 33 वर्ष के बाद कोलिबेरा विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव कराया गया है। इससे पूर्व वर्ष 1984 में तत्कालीन विधायक सुशील कुमार के निधन के कारण सीट रिक्त होने पर कोलिबेरा में उपचुनाव कराया गया था।


Download Android App
Download iOS App



