देश में कोरोना वायरस के घटते मामलों के बीच कर्नाटक में 66 से ज्यादा स्टूडेंट कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। एक साथ इतने सारे केस सामने आने पर प्रशासन चिंता में पड़ गया है। सभी स्टूडेंट्स धारवाड़ जिले के एसडीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहे हैं।
प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए कॉलेज बिल्डिंग के दो हॉस्टल सील कर दिए हैं। इस कॉलेज में कुल 400 स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। संक्रमित स्टूडेंट्स में 40 हाल ही में कॉलेज में आयोजित एक पार्टी में शामिल हुए थे। सभी स्टूडेंट्स ने टीकाकरण की दो खुराक ली थी और उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।
भगौड़ा घोषित करने के बाद सबके सामने आये है परमबीर सिंह, जान का खतरा कोई दलील नहीं – नवाब मलिक
इन सभी को उनके हॉस्टल के कमरों में क्वारंटाइन किया जा रहा है और उन पर नजर रखी जा रही है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यशवंत मदनीकर ने हॉस्टल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सभी छात्रों का कोविड टेस्ट किया गया है। सरकार पूरे कैंपस को सेनेटाइज करवा रही है और पूरे परिसर को सील कर दिया गया है।
सरकार और स्वास्थ्य विभाग लोगों से बार-बार अपील कर रहे है कि सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी न करें और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 38,185 लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



