बॉलीवुड के फेमस स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने 24 नवंबर को अपना 86वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अब सलीम खान के जन्मदिन की कुछ स्पेशल तस्वीरें उनके बेटे सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। इस फैमिली फोटो में कुछ लोगों को छोड़कर पूरा खान परिवार एक साथ नजर आ रहा है।

इस फैमिली तस्वीर को सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। तस्वीर के कैप्शन में भाईजान लिखते हैं, हैप्पी बर्थडे डैड। साथ ही इस फोटो में देखा जा सकता है सलमान खान अपनी भतीजी आयत को गोद में लिए हुए हैं।
अगर इस फोटो की बात करें तो इस तस्वीर में सलीम खान और सलमान के अलावा सलमा खान, सोहेल खान, अरबाज खान, आहिल, अतुल अग्निहोत्री, अर्पिता, अलविरा और अयान दिखाई दे रहे हैं। साथ ही हेलन भी इस फैमिली फोटो में बेहद खुश नजर आ रही हैं। वहीं सलीम खान के सामने रखी टेबल पर दो केक भी दिख रहा है।

वैसे सलीम खान के बर्थडे की इस तस्वीर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस दौरान कई फैंस ने जहां सलीम खान को बर्थडे विश किया तो कईयों ने उनकी पारिवारिक तस्वीर पर दिल वाले इमोजी बनाए हैं।

बता दें, सलीम खान मुंबई में एक्टर बनने का सपना लेकर आए थे और उन्होंने करीब 14 फिल्मों में बतौर एक्टर काम भी किया। सलीम खान ‘तीसरी मंजिल’ और ‘सरहदी लुटेरा’, ‘दीवाना’ और ‘वफादार’जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। पर एक्टिंग में कुछ खास जादू नहीं दिखा पाने के बाद उन्होंने कलम को थामा और फिल्में लिखने लगें। उन्होंने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।


Download Android App
Download iOS App



