भारत में कोरोना के आकड़ो में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन कोरोना के कारण मौत अभी भी बरकरार है क्योंकि गुजरात में गुरुवार को कोरोना से 34 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्यों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,579 हो गई ।हालांकि एक दिन में 7,606 नए मामले सामने आए, जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 11,85,537 हो गई है।आकड़ो को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राज्य में नए मामलों की संख्या कम हो रही है। पिछले 16 दिनों में वायरस से 402 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की संख्या में तेजी देखी जा रही है।
दर्ज किए गए मामले
अहमदाबाद में गुरुवार को सबसे ज्यादा 10 मौतें हुई। इसके बाद सूरत (6), वडोदरा (4), भरूच (3), राजकोट, गांधीनगर और भावनगर (2-2) और जामनगर, पंचमहल, मोरबी, वलसाड और खेड़ा (1-1) मौतें दर्ज हुई है। गुरुवार को दर्ज किए गए 7,606 नए मामलों में से अहमदाबाद में 3,165 मामले सामने आए हैं। इसके बाद वडोदरा (1,413), गांधीनगर (525), राजकोट (410), सूरत (389), मेहसाणा (230), आनंद (151), बनासकांठा (149), पाटन (128), खेड़ा (123), भरूच (116) और कच्छ (111) अन्य का स्थान है।
राज्य में कितनी खुराके दी गई
सूत्रों के मुताबिक, राज्य में वर्तमान में 63,564 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 63,298 स्थिर हैं जबकि 266 व्यक्ति वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। गुरुवार को कुल 13,195 मरीजों को छुट्टी दे दी गई । जिससे अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11,11,394 हो गई है। गुरुवार को कोरोना टीकों की 3.87 लाख से ज्यादा खुराके दी गई है। जिससे राज्य भर में कुल 9.90 करोड़ से ज्यादा टीकाकारण हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App



