महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,992 नये मामले आए सामने , 200 लोगों की मौत

Summary :

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,992 नये मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 200 लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,992 नये मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 200 लोगों की मौत हो गई।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान राज्य में 10,458 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 61,40,968 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और 1,25,034 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 10,458 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में अभी तक 59,00,440 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
अधिकारी ने बताया कि फिलहाल 1,12,231 लोग राज्य में उपचाराधीन हैं।
महाराष्ट्र में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 96.08 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

Shera Rajput