आंध्र प्रदेश में घातक बीमारी के संक्रमण के मामले पिछले 24 घंटे में 82 नए मरीजों की पुष्टि हुई हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 1,259 तक पहुंच गया हैं। सरकारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में लगातार पिछले चार दिन में कोरोना वायरस से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई हैं।राज्य में इससे मरने वालों की संख्या 31 है। पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह नौ बजे तक 23 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है जिसके बाद स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा राज्य में 258 तक पहुंच गया है।
आंध्र प्रदेश में सबसे प्रभावित जिला कुर्नूल है जहां ताजा 40 नए मामले आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 332 है। गुंटूर जिले में 17 और कृष्णा जिले में 13 मामले सामने आने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या क्रमश: 254 और 223 हो गई है। बुलेटिन में बताया गया कि कुर्नूल में मंगलवार को 12 और गुंटूर में 10 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है।
नायडू ने शंकराचार्य और रामानुजाचार्य की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा- इनकी शिक्षायें आज भी प्रासंगिक
राज्य में अब कोविड-19 के कुल 970 सक्रिय मामले हैं। बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में 5,783 नमूनों की जांच हुई। अब तक राज्य में 80,334 नमूनों की जांच हो चुकी है जिनमें से 79,075 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राज्य सरकार का कहना है कि प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर 1,400 से ज्यादा जांच करके कोविड-19 जांच के मामले में राज्य देश में शीर्ष पर है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आने के पीछे जांच की तेज दर है।


Download Android App
Download iOS App



