केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को त्रिपुरा में 2,752 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली कुल 262 किलोमीटर की लंबाई वाली कुल नौ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी।
नौ हाईवे परियोजनाएं पूरी होने पर, अंतर्राज्यीय और बांग्लादेश तक संपर्क में आसानी होगी। इससे राज्य का पर्यटन क्षेत्र भी मजबूत होगा। नई परियोजनाओं के पूरा होने पर त्रिपुरा के पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों तक आने-जाने की सुविधा बेहतर होगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। परियोजनाओं से वाहनों की यात्रा के समय और रख-रखाव लागत और ईंधन की खपत में कमी आएगी।
परियोजनाओं के लागू होने से इलाके की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ये नेशनल हाईवे, कृषि वस्तुओं के परिवहन में सुधार करेंगे और अधिक से अधिक बाजारों तक पहुंच बनाएंगे, जिससे माल और सेवाओं की लागत कम होगी। ये स्वास्थ्य देखभाल और आपातकालीन सेवाओं के लिए आसान और त्वरित पहुंच भी बनाएंगे। इससे त्रिपुरा राज्य की जीडीपी को गति मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



