गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 925 नए मामले आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 44,648 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2081 हो गयी है।
पिछले 24 घंटे में 791 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमण से अब तक 31,346 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वर्तमान में गुजरात में संक्रमण के 11,221 मामले हैं। इसमें 61 मरीजों की स्थिति गंभीर है। सूरत में संक्रमण के सबसे ज्यादा 236 मामले आए और पांच लोगों की मौत हुई।
सूरत में संक्रमितों की संख्या 9186 हो गयी है और 355 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान , सूरत में 223 लोग और अहमदाबाद में 212 लोग संक्रमण से ठीक हो गए। अहमदाबाद में 173 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 23,599 हो गयी।
शहर में दो मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1527 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि भावनगर, नवसारी और गांधीनगर जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई। राज्य में अब तक 4,87,707 नमूनों की जांच की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



