आंध्र प्रदेश में कोरोना के 9927 नए मामलें, संक्रमण दर 11 % से अधिक हुई

Summary :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9927 नए मामले सामने आने के साथ ही मंगलवार को कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 371639 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9927 नए मामले सामने आने के साथ ही मंगलवार को कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 371639 हो गई है। राज्य में महामारी से कोई राहत नहीं दिख रही है और हर जिले में बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 9927 नए मामले सामने आए जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 371639 हो गई है। राज्य में संक्रमण दर 11 प्रतिशत के आंकड़े से अधिक हो गई है।
बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 92 और लोगों की मौत हो जाने से महामारी से मरने वालों की संख्या 3460 हो गई है। इसमें कहा गया कि इस अवधि में 9419 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से उबरे लोगों की कुल संख्या 278247 हो गई है और 89932 उपचाराधीन मामले हैं।

Desk Team