बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकलने पर कटा 32 हजार का चालान

Summary :

बुलेट मोटरसाइकिल सवार 2 युवक शहर के अंदर काफी समय से बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकाल रहे थे। यातायात पुलिस से लोगों ने इसकी शिकायत की।

नरवाना शहर की सड़कों पर बुलेट मोटसाइकिल से पटाखे बजाकर नगरवासियों में दहशत का माहौल पैदा करने पर एक बुलेट मोटरसाइकिल का 32 हजार रूपये का चालान कर उसे जब्त कर लिया गया। 

यातायात पुलिस के प्रभारी एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल सवार 2 युवक शहर के अंदर काफी समय से बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकाल रहे थे। यातायात पुलिस से लोगों ने इसकी शिकायत की। 

उन्होंने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल चालक तेजी से बाइक भगाते हुए पुराना बस स्टैंड की ओर गए, जिसके बाद उन्होंने सिपाही संजय कुमार के साथ पीछा कर उन्हें पकड़ा। उन्होंने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल का 32 हजार रुपये का चालान काटा गया है। 

Desk Team