माँ ने ट्रैक्टर के पहिए से अंडों को बचाने के लिए इस तरह फैला लिए पंख,लोग हुए भावुक

Summary :

20 दिसंबर के दिन आईएफएस अफसर प्रवीन कासवान ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडियार पर जमकर वायरल हो रहा है।

20 दिसंबर के दिन आईएफएस अफसर प्रवीन कासवान ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडियार पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक चिडिय़ा मां का है जो अपने अंडों के  बचाव के लिए एक टैक्टर का सामना भी बहुत बहादूरी से करती दिखाई दे रही है। यह वीडियो कब और कहां का है इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर इस वीडियो ने लोगों का दिल जरूर जीत लिया है।
यह वीडियो चिडिय़ा की बहादूरी का है
प्रवीन कासवान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है यही होता है मां का प्यार। इस चिडिय़ा मां ने यह निर्णय लिया कि वह अंडों को किसी भी हालत में अकेला नहीं छोड़ेगी। वह जमीन पर मौजूद अंड़ों के लिए ढाल बनकर खड़ी रहेगी। हालांकि किसान भी इनका पूरा ध्यान रखते हैं ताकि चिडिय़ा मां और उसके अंड़ों को किसी तरह का नुकसान ना हो।
वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहा यह वीडियो महज 43 सेकेंड का है। इस वीडियो में एक चिडिय़ा जो मां भी है। वह जमीन पर मौजूद अपने अंड़ों को टैक्टर के पहियों से बचाने के लिए अपने पंख फैला लेती है। ताकि उसके अंड़ों को कोई छू भी ना पाए। खैर इस दौरान किसान भी चिडिय़ा और  उसके अंड़ों का खास ध्यान रखते हुए टैक्टर को ध्यान से चलाकर उनके ऊपर से ले जाता है। इस वजह से अब लोग इस बहादूर चिडिय़ा मां और उस किसान की तारीफ कर रहे हैं। 
ट्विटर यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद दी अपनी प्रतिक्रियाएं…



Desk Team