बिग बॉस 13 आये दिन नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहा है और साथ कंटेस्टेंट्स को लेकर भी कई ऐसे खुलासे हो रहे है जिससे दर्शक हैरान है। हाल ही में पारस छाबड़ा को लेकर एक नया खुलासा हुआ है जिससे घरवालों के साथ-साथ फैंस के भी होश उड़ गए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हाल ही में, एक टास्क के दौरान पारस के सिर से उनकी विग फिसल गयी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जितना सुर्खियां बटोर रहा है उतना ही इस बात को लेकर घरवालों ने पारस का मजाक भी जमकर उड़ाया है।

सच कहा जाए, तो पारस के एक करीबी दोस्त ने मीडिया के साथ चर्चा में यह स्वीकार किया था कि स्प्लिट्सविला विनर को बीते कुछ समय पहले से गंजेपन का अहसास हो रहा है और वह विग पहनने के बारे में सोच रहे थे।
अब जो वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर आग की तरह में फ़ैल रहा है, उसमे पारस घर के वाशरूम एरिया में नजर आ रहे है और उनके सिर पर बाल काफी छोटे है। मतलब साफ़ है कि वो अपनी विग पहनना भूल गए है।
बता दें पारस को बिना विग देखकर माहिरा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती है और पारस को देखकर अपना मुंह छुपाकर हंसने लग जाती है। हाल ही में पारस ने बिग बॉस के घर में माहिरा से अपने प्यार का इज़हार किया था, जिसके बाद माहिरा ने भी सभी घरवालों के आगे कबूल किया था कि वो भी पारस से प्यार करती है।
Jub Meetha #ParasChhabra ki wig udh gyi thi ??♂️ pic.twitter.com/OjcEWAQfcq
— Bigg Boss Fever (@BiggBossFever) November 29, 2019
सोशल मीडिया पर पारस के इस नए लुक को खूब ट्रोल किया जा रहा है और यूजर्स काफी कमैंट्स भी कर रहे है। बता दें पारस को अब तक शो के दौरान खासकर वीकेंड का वॉर एपिसोड में काफी शानदार लुक में देखा जाता है और उनके बाल भी बेहद करीने से बने होते है पर अब इनका सच सामने आ चुका है।



Download Android App
Download iOS App





