महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 1,495 मामले आए सामने, कुल मरीजों का आंकड़ा 25,922 पहुंचा

Summary :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 1,495 मामले सामने आए हैं और 54 लोगों की जान गई है, जिनमें से 40 केवल मुम्बई के हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के अभी तक 25,922 मामले सामने आ चुके हैं और 975 की इससे जान गई है।

उन्होंने बताया कि 422 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दी गई। अभी तक कुल 5,547 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। बीएमसी ने बताया मुंबई में कोरोना वायरस के 800 नए मामलों के साथ कोविड-19 के मामलों की संख्या 15,581 तक पहुंची गयी है। साथ ही 40 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 595 हो गयी है। 
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, लद्दाख, मणिपुर और मेघालय सहित नौ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया, जबकि अभी तक दमन एवं दीव, सिक्किम, नगालैंड और लक्षद्वीप में कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया है। 

Ujjwal Jain