मुंबई: महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 9,431 नये मामले सामने आये, जिससे संक्रमण के मामले 3,75,799 तक पहुंच गये। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि राज्य में वायरस ने 267 और लोगों की जान ले ली, जिससे राज्य में मृत्यु का आंकड़ा 13,656 तक पहुंच गया।
विभाग ने एक बयान में कहा कि 6,044 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या 2,13,238 तक पहुंच गई। महाराष्ट्र में अब 1,48,601 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विभाग ने कहा कि अब तक कुल 18,86,296 लोगों की जांच की गई है। मुंबई महानगर और इसके उपनगरीय क्षेत्रों में रविवार को 1,101 नए मामले सामने आए, जिसमें यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,09,161 हो गई, जबकि 57 मौतों के साथ, मृत्यु का आंकड़ा 6,093 तक पहुंच गया।
वहीं देश की राजधानी में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से मरीजों के ठीक होने की संख्या में निरंतर वृद्धि और नये मामले कम आने से रविवार को रिकवरी दर 87.95 प्रतिशत पर पहुंच गई। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 1075 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,39,606 पहुंच गयी।
दिल्ली के लिये राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस दौरान 1807 मरीजों के ठीक होने से कुल 1,14,875 संक्रमण को शिकस्त दे चुके है और रिकवरी दर 87.95 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसी दौरान 21 और लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 3827 हो गयी है। राजधानी में सक्रिय संक्रमितों की संख्या भी कल के 12,657 से घटकर 11,904 रह गई। इसमें से 6974 होम आइलोशन में और 2856 अस्पतालों में भर्ती हैं। शेष का अन्य कोविड केंदो पर उपचार चल रहा है।