महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में बुधवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने शिव सेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे की चलती एसयूवी में टक्कर मार दी।
पुलिस ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मध्य मुंबई के दादर इलाके में शिव सेना भवन के बाहर हुई। घटना में किसी के घायल होने की रिपोर्ट नहीं है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब आदित्य एक बैठक के लिए पार्टी मुख्यालय की ओर जा रहे थे। सुरक्षा में मामूली चूक होने से मोटरसाइकिल चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आदित्य के वाहन के दाहिने हिस्से से टकरा कर नीचे गिर गया।
बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आदित्य की सुरक्षा कवर में कटौती किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई यह घटना चिंताजनक है।
घटना के बाद से श्री आदित्य ठाकरे को लगातार फोन आ रहे और संदेश मिले, जिसके बाद उन्हें ट्वीट करना पड़ा कि दुर्घटना में ‘‘सभी सुरक्षित हैं और कोई भी घायल नहीं हुआ’’


Download Android App
Download iOS App



