मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 जून को श्योपुर जिले के विजयपुर एवं मुरैना जिले के सबलगढ़ में और 30 जून को खरगोन में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इन कार्यक्रमों में नव गठित लाड़ली बहना सेनाएं श्री चौहान का स्वागत करेंगी। लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनें विभिन्न जिलों में लाड़ली बहना सेना की सदस्य बनकर आमजन के कल्याण के लिए आगे आ रही हैं।
श्री चौहान श्योपुर जिले के विजयपुर में लाड़ली बहना सम्मेलन के अलावा चेटीखेड़ डेम सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र भी वितरित करेंगे। मुरैना जिले के सबलगढ़ में पूर्व विधायक स्व। मेहरबान सिंह रावत की प्रतिमा का अनावरण भी होगा। श्री चौहान मुरैना जिले में जे.के। टायर्स के संयंत्र का अवलोकन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री 30 जून को खरगोन जिले में आयोजित महिला सम्मेलन कार्यक्रम, आवासीय भू- अधिकार पत्र का वितरण और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करेंगे।
श्री चौहान खरगोन में 30 जून को इस माह के राज्य स्तरीय स्व-रोजगार मेले में भी उपस्थित रहेंगे। करीब सवा तीन लाख युवाओं को विभिन्न रोजगारों से जोड़ जा रहा है। वरिष्ठ सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा भी खरगोन में मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



