सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आदर पूनावाला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में उनके नेतृत्व को लेकर उन्हें बधाई दी।
पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर खुशी हुई। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में उनके उल्लेखनीय नेतृत्व और सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। मैं, एक उद्यमी के रूप में, सुधारों, सामाजिक कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के लिए दृष्टि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को बहुत आश्वस्त करने वाला पाता हूं।’’
कोविड-19 रोधी टीका उत्पादन के मामले में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हैं।


Download Android App
Download iOS App



