गोवा विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए किसे किसे मिला टिकट

Summary :

आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा में विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद आज उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है

आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा में विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद आज उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। आप की दूसरी लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। 40 विधानसभा सीटों में से पार्टी अब तक 20 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर चुकी है। आपको बता दें कि गोवा में विधानसभा की 40 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा।
दूसरी सूची

गोवा आप प्रभारी आतिशी मार्लेना ट्वीट  कर कहा, ‘‘गोवा विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और आप गोवा में बदलाव लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुझे पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए खुशी हो रही है, जो जो इस राजनीतिक परिवर्तन का नेतृत्व करने जा रहे हैं।’’ आप की दूसरी सूची के मुताबिक सेंट आंद्रे से रामराव वाग चुनाव लड़गे। वहीं कलंगुट से सुदेश मायेकर, तलेगांव से सेसिल रोड्रिग्स, मैम से राजेश कलंगुटकर, कनकोलिम से प्रशांत नाइक, मापुसा से राहुल म्हाम्ब्रे, वेलिम से क्रूत्र सिल्वा, कानाकोना से अनूप कुदतरकर, सैनवोर्डेम से अनिल गांवकर और फातोर्दा से संदेश टेलेकर चुनाव लड़गे।
गोवा में अकेले चुनाव लड़ेगी आप
आम आदमी पार्टी ने शुरुआत में संकेत दिया था कि राज्य में सत्ता के लिए किसी अन्य पार्टी से गठबंधन के लिए तैयार है लेकिन बाद में आप ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। गौरतलब है कि गोवा में पंजाब और उत्तराखंड के साथ 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होना है। 
निर्दलीय विधायक गांवकर का इस्तीफा
इस बीच गोवा में निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने रविवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है। कांग्रेस ने गोवा में भाजपा की युवा शाखा के पूर्व नेता गजानन तिल्वे का भी पार्टी में स्वागत किया ताकि चुनाव से पहले पार्टी की अपनी स्थिति मजबूत की जा सके।

Desk Team