गुजरात में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत 50 दिनों में अपनी सदस्यता बढ़ा कर 50 लाख करने के लिए सोमवार को एक अभियान शुरू किया।
आप की प्रदेश इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी ‘मिशन 2022’ योजना के तहत अगले छह महीनों में 55,000 बूथ स्तरीय समितियां गठित करेगी और जिला स्तर पर भी इस ढांचे को मजबूत करने की कोशिशें करेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘हम एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने जा रहे हैं, जिस पर लोग मिस्ड कॉल कर आप के सदस्य बन सकते हैं। हम पूरी ताकत के साथ 2022 का (गुजरात विधानसभा) चुनाव लड़ेंगे बार भाजपा को जीतने नहीं देंगे।’’
दिल्ली से आप के विधायक एवं पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह ने कहा कि राज्य में पार्टी के दक्षिणी क्षेत्र के प्रभारी मनोज सोरथिया को पार्टी महासचिव बनाया गया है। सोरथियाने ने कहा, 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा और आप के बीच सीधा मुकाबला होगा। ’’


Download Android App
Download iOS App



