AAP के गोपाल इटालिया का आरोप – ‘जानबूझकर स्लो वोटिंग करा रहा है EC, एक बच्चे को हराने के लिए इतना मत गिरो ‘

Summary :

गुजरात में विधनसभा के लिए पहले चरण के मतदान जारी है। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है।आम आदमी पार्टी (AAP)के नेता गोपाल इटालिया(Gopal Italia) ने चुनाव आयोग(Election Commission)पर बड़ा आरोप लगाया है।

गुजरात में विधनसभा के लिए पहले चरण के मतदान जारी है। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है।आम आदमी पार्टी (AAP)के नेता गोपाल इटालिया (Gopal Italia) ने चुनाव आयोग( Election Commission) पर बड़ा आरोप लगाया है।उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग बीजेपी (BJP)के साथ मिल कर कतारगाम में धीमी गति से वोटिंग करवा रहा है। उन्होंने ट्वीट कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। 
इटालिया ने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, “कतारगाम विधानसभा सीट पर जानबूझ कर वोटिंग स्लो कराया जा रहा है. चुनाव आयोग इस तरीके से भाजपाई गुंडों के दबाव में ही काम करना है तो फिर चुनाव ही क्यों करवाते हो? “

 इटालिया के साथ विवादों का रहा है पुराना नाता 
गोपाल इटालिया के साथ विवादों का पुराना नाता रहा हैं। गोपाल इटालिया तब विवादों में आए थे जब उन्होंने सरकारी कर्मचारी के रूप में गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (Nitin Patel) से राज्य निषेध कानून के बारे में अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए पूछताछ की थी।इसके  बाद  2014 में गुजरात की पुलिस ईकाई लोकरक्षक दल को छोड़ने के बावजूद भी वो खुद को उसका हिस्सा बताते रहे जिसे लेकर इटालिया पर मुकदमा चलाया गया था। एक के बाद एक विवाद में वह शामिल होते गए। 

Desk Team