अभिषेक बनर्जी अपने लोकसभा क्षेत्र में समानांतर प्रशासन चला रहे है : भाजपा

Summary :

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बीच कथित अनबन के बारे में ट्वीट करते हुए

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बीच कथित अनबन के बारे में ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने बुधवार को डायमंड हार्बर के सांसद पर आरोप लगाया कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र में समानांतर प्रशासन चला रहे हैं।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने मालवीय के दावे को भाजपा की राज्य इकाई के भीतर बढ़ती कलह से लोगों का ध्यान हटाने का हताशा भरा प्रयास करार दिया।
भाजपा नेता ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री को लगातार पत्र लिखने के बजाय, ममता बनर्जी को डायमंड हार्बर से चलाई जा रही समानांतर सरकार की जांच करनी चाहिए।

Desk Team