ACB Raid in Dhanbad: झारखंड के धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले में एसीबी ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 16 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। 300 करोड़ के मुआवजा घोटाला मामले में एसीबी ने धनबाद, रांची और देवघर से आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुरुवत रात से ही एसीबी की कार्रवाई चल रही है। अलग-अलग जगह छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए लोगों में भू-राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी और कई बिचौलिए बताए जा रहे हैं।
Dhanbad Land Acquisition Scam: 300 करोड़ रुपये का मुआवजा घोटाला

धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए राज्य सरकार ने रैयतों की जमीन अधिग्रहित की थी, लेकिन रैयतों के मुआवजा भुगतान में बड़े पैमाने गड़बड़ियां की गई। अनुमान के मुताबिक, इस मामले में करीबन 300 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले का आरोप है।
Jharkhand Raid News: भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक से पूछताछ

साल 2014 में ये मामला उजागर होने के बाद राज्य सरकार ने इसकी जांच पहले निगरानी ब्यूरो और बाद में 2015 में एसीबी को सौंपी थी। 2016 में भाजपा नेता रमेश राही की शिकायत पर FIR दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक, यह घोटाला करीब 300 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इस मामले में शामिल कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस मामले में पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक से भी पूछताछ हो रही है। उनके खिलाफ धनबाद थाना में कांड संख्या 398/2015 और 657/2015 दर्ज है।
यह भी पढ़ें: झारखंड में बढ़ती ठंड ने बढ़ाई लोगों की कंपकपाहट, 2 डिग्री तक लुढ़का पारा! जारी हुआ येलो अलर्ट!


Download Android App
Download iOS App




