कोरोना महामारी के संक्रमण केा रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बीच प्रशासनिक अमले का मनमानी और कानून को अपने हाथ में लेने का चेहरा भी सामने आ रहा है। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में भी ऐसा ही कुछ हुअ। यहां एक दुकान खुले होने पर अपर कलेक्टर मंजूषा विक्रांत राय ने कथित रूप से एक बच्चे को थप्पड़ जड़ दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में दिख रहा है कि अपर कलेक्टर मंजूषा विक्रांत राय बाजार का निरीक्षण करने निकली है। उसी दौरान उन्हें एक जूत-चप्पल की दुकान खुली दिखती है। वे दुकान में मौजूद लोगों को बाहर निकलने को कहती है। तभी एक बच्चा बाहर आता है और दुकान को अपना घर बताता है । इस पर अपर कलेक्टर बच्चे को थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस वाला भी बच्चे को बेंत से मारता है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। इस मामले पर अपर कलेक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर वे उपलब्ध नहीं हुई।


Download Android App
Download iOS App



