महाराष्ट्र : आदित्य ठाकरे ने BJP को निशाने पर लेते हुए बोले- नेता महामारी के समय “आपदा पर्यटन” कर रहे हैं

Summary :

महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को भाजपा (भारतीय जनता पार्टी ) को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा के नेता वैश्विक वायरस महामारी के समय “आपदा पर्यटन” कर रहे हैं। न

महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को भाजपा (भारतीय जनता पार्टी ) को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा के नेता वैश्विक  वायरस महामारी के समय “आपदा पर्यटन” कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के वास्ते ठाकरे ने जिले के कल्याण क्षेत्र का दौरा किया। 

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े आठ लाख के करीब, अब तक 22674 लोगों की मौत

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हम लोगों को स्वस्थ रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं लेकिन विपक्ष यहां आपदा पर्यटन में व्यस्त है।” कुछ दिन पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कल्याण डोम्बिवली क्षेत्र में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था की आलोचना की थी। ठाकरे ने अधिकारियों से कहा कि संक्रमण के मामले बढ़ने पर घबराने की जरूरत नहीं है। 

Desk Team