इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो खुब वायरल हो रहा है। इस फोटो को देखकर हर कोई हैरान है।अब आप सोच रहे होंगे की आखिर एसा क्या है इस फोटो में तो चलिए इसके बारे मे बताते हैं।
दरअसल लंदन की सब-वे ट्रेनों में सफर करते हुए लोगों की अजीबों-गरीब फोटो वायरल हो रही हैं इन फोटोज में अजीब बात ये है कि लोग बिना पैंट के सफर कर रहे हैं। बाकी सभी लोगों ने पैंट पहनी हुई है। फोटो में कोट, शर्ट, जूते, मोजे, अंडरवियर सिर्फ पैंट ही गायब है। और एसा करने वाले एक या दो लोग नहीं बल्कि एसे लोगों की संख्या भी काफी है। इसकी हकीकत के बारे में बात करें तो ये एक प्रथा है।
ये एक प्रथा रही है
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रथा को नाम दिया गया है ‘नो ट्रॉउज़र्स ट्यूब राइड’। इसकी शुरुआत के बारे में बात करें तो करीब 20 साल पहले हुई थी। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में इसकी शुरुआत करने वाले कॉमिक परफॉर्मेंस ग्रुप इम्प्रोव एवरीव्हेयर का कहना है कि ये प्रथा बस एक मजाक के तौर पर शुरु की गई थी।
सबसे पहले सात लोगों ने इसकी शुरुआत की थी
जिसमें सिर्फ सात लोग शामिल थे। सातों लोग सात मेट्रो स्टॉप्स पर चढ़े और ऐसा नाटक किया की जैसे एक-दूसरे को देखा ही न हो। उसके बाद ये वाक्या काफी चर्चा में आया। और उस दिन से ही लंदन, जर्मनी, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, रोमानिया समेत दुनियाभर में 60 से ज्यादा शहरों में ये चलन शुरू हो गया। लेकिन पिछले दो साल से कोविड के चलते इस प्रथा को रोकर दिया गया था। कोविड के बाद इस साल लंदन की स्टिफ अपर लिप सोसाइटी ने इसका आयोजन करवाया। लंदन में ये 12वीं बार आयोजित किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



