महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद, कांग्रेस नेताओं ने राकांपा प्रमुख शरद पवार से उनके यहां स्थित आवास पर मुलाकात की। पवार से मुलाकात के बाद मीडिया कर्मियों से प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने कहा कि उनकी पार्टी और राकांपा ने अपनी रणनीति पर अभी कोई निर्णय नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि सब की नजरें राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी पर है। राज्यपाल को मौजूदा स्थिति पर स्थापित परंपरा का ही पालन करना चाहिए। पवार से मिलने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता, सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण और अशोक चव्हाण मिले हैं।
फड़णवीस कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने स्थिति के लिए भाजपा की सहयोगी शिवसेना को जिम्मेदार ठहराया है। पवार ने बार-बार कहा कि राकांपा और कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है और भाजपा तथा शिवसेना को मतदाताओं के निर्णय का सम्मान करते हुए सरकार बनानी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



