नीतीश की मुलाकात के बाद राहुल गांधी भी विपक्ष को एक करने के लिए कर रहे तैयारी

Summary :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकालने के बाद अब विपक्ष को जोड़ने की शुरुआत कर चुके है एक तरफ विपक्ष को जोड़ने के लिए नीतीश नेताओं से दिल्ली में मुलाकात कर रहे है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी भी सदस्यता जाने के बाद बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष को जोड़ने निकले है। इसी सिलसिले में वो मुंबई में उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने पहुंचे उनकी मुलाकात से साफ है कि 2024 में विपक्षी एकता के मसले पर ही वो ठाकरे से बातचीत करेंगे।

राहुल गांधी उद्धव ठाकरे से मिलेंगे
 सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी मुंबई में राहुल गांधी उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में उनसे मुलाकात कर सकते हैं। विपक्षी एकता और लोकसभा चुनावों की तैयारी और रणनीति को लेकर उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी के बीच बातचीत होने की संभावना है।
 आम आदमी पार्टी को भी जोड़ेंगे
उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने से पहले राहुल गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ शरद पवार से मुलाकात की थी।  शरद पवार ने इस मीटिंंग में तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे दलों को साथ लाने पर भी पहल की थी । इस बैठक के बाद खरगे, पवार और राहुल तीनों नेताओं ने कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट करने की जरूरत है और सभी लोग इसको लेकर प्रतिबद्ध हैं।  यह बैठक खरगे के आवास पर हुई थी।
नीतीश कुमार से पहले हो चुकी है मुलाकात
इससे पहले बुधवार को नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी के साथ मुलाकात की थी। उनसे मुलाकात के बाद खरगे ने मीडिया से कहा था। की कल नीतीश जी, तेजस्वी ने विपक्षी एकता को लेकर हम लोगों के साथ बात-चीत की थी। हम सभी लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बचाने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।
24 के चुनाव में  बीजेपी को देंगे टक्कर
 लागातार विपक्ष की एकता से एक बात तो साफ है कि वो 24 के चुनाव में मोदी को टक्कर देना चाहते है। इसलिए विपक्ष छोटे से छोटे और बड़े से बड़े दल को अपने साथ जोड़ रहे है। उधर नीतीश तो  बीजेपी से अलग होते ही मोदी को हराने के लिए विपक्ष को एक करने की कोशिश में लगे हुए है। अब देखना दिलचस्प होगा की विपक्ष का ये सीक्रेट प्लैन उन्हें कितना फायदा पहुंचा सकत है।

Desk Team