महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद उनके बेटे एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नितेश राणे ने बॉलीवुड की एक फिल्म का वीडियो ट्विटर पर साझा कर पूरे वाकये पर करारा जवाब देने का संकेत दिया।
नितेश राणे ने ट्विटर पर फिल्म ‘राजनीति’ का एक वीडियो साझा किया, जिसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी कहते नजर आ रहे हैं, ‘‘ आसमान पर थूकने वाले को शायद यह पता नहीं है कि वह उनके चेहरे पर ही गिरेगा….करारा जवाब मिलेगा, करारा जवाब मिलेगा।’’
— nitesh rane (@NiteshNRane) August 24, 2021
केंद्रीय मंत्री राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘ अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’
इस मामले में उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में महाड की एक अदालत ने मंगलवार देर रात उन्हें जमानत दे दी थी। जमानत मिलने के बाद केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री राणे ने ट्वीट किया था, ‘‘ सत्यमेव जयते।’’
इस संबंध में उनके खिलाफ महाराष्ट्र में चार थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिससे मंगलवार को राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



