प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सुपरस्टार रजनीकांत अब डिस्कवरी चैनल पर बेयर ग्रिल्स के मशहूर शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ में नजर आयेंगे जिसकी शूटिंग कर्नाटक के बांदीपुर जंगल में शुरू हो चुकी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दुनिया के सबसे जोखिम भरे इलाकों में अद्भुत साहस का परिचय देते हुए जीवित रहने वाले टीवी प्रस्तोता ग्रिल्स ने रजनीकांत के साथ शूटिंग शुरू कर दी।
राजद्रोह का आरोपी शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार
अभिनेता के करीबी सूत्रों ने प्रेस ट्रस्ट को बताया कि वह सोमवार को शूटिंग के लिये मैसूर गए हैं और जल्दी ही इसे खत्म करके लौटेंगे। इस बीच ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने कहा है कि कर्नाटक के वन्यजीव कार्यकर्ताओं ने बांदीपुर रिजर्व के भीतर इसकी शूटिंग का विरोध किया है। मोदी पिछले साल अगस्त में इस कार्यक्रम में आये थे जिसकी शूटिंग जिम कार्बेट में हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



