सेंथिल बालाजी के बाद अब CM स्टालिन को सता रहा गिरफ्तारी का डर

Summary :

जबसे ईडी ने तमिलनाडु सरकार में कैबिनेट मंत्री सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार किया है तबसे ही तमिलनाडु की राजनीति में अफरा तफरी का माहौल बना है क्योंकी कई नेताओं को डर है कहीं उन्हें भी ईडी गिरफ्तार न करले।

जबसे ईडी ने तमिलनाडु सरकार में कैबिनेट मंत्री सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार किया है तबसे ही तमिलनाडु की राजनीति में अफरा तफरी का माहौल बना है क्योंकी कई नेताओं को डर है कहीं उन्हें भी ईडी गिरफ्तार न करले।
 धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी
बता दे मंगलवार  को धनशोधन मामले में ईडी की ओर से छापेमारी की गई थी। इस बीच  सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद तमिलनाडु सरकार ने बुधवार  सीबीआई जांच के लिए आम सहमति वापस ले ली थी। इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष के अन्नमलाई ने सीएम एम के स्टालिन पर हमला बोला है। उन्होंने सीएम स्टालिन पर बड़े आरोप भी लगाए है।
सीएम स्टालिन पर हो सकती है जांच
एक रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष के अन्नमलाई ने कहा कि सीएम स्टालिन को इस चीज का डर है कि वो जांच के लिए अगले शख्स होंगे।  उन्होंने कहा कि सीएम पर ये आरोप है कि मेट्रो कॉन्ट्रेक्ट के लिए उन्हें 200 करोड़ की रिश्वत मिली है।अन्नामलाई ने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को डर है कि सीबीआई जल्द ही उनके दरवाजे पर दस्तक देगी और आज उन्होंने राज्य सरकार की इजाजत के बिना तमिलनाडु में सीबीआई की एंट्री को लेकर एक असाधारण कदम उठाया है।
जानें पूरा मामला
धनशोधन के एक मामले की जांच के चलते मंगलवार 13 जून को तमिलनाडु के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई की थी।  लंबी पूछताछ के बाद देर रात ईडी के अधिकारियों ने सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान वो फूट-फूटकर रोते हुए दिखे और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

Desk Team