भाई-बहन का रिश्ता वो अटूट बंधन है जो किसी हालत में नहीं टूटता है। भाई-बहन भले ही एक-दूसरे से लड़ते-झगड़े हैं लेकिन वो दोनों एक-दूसरे से उतना ही प्यार भी करते हैं। भाई-बहन के कई वीडियोज अपने सोशल मीडिया पर देखे होगें। इसी कड़ी में अब नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक अपने बड़े भाई के लिए छोटी बहन का प्यार देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। इस वायरल वीडियो में बच्ची की क्यूटनेस के साथ अफसोस और क्यूट एक्सप्रेशन ने लोगों का दिल जीत लिया है। ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल भी जीत रहा है।

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची ‘भैय्या सॉरी’ कहती नजर आ रही है। हालांकि, उसका भाई इसके लिए तैयार नहीं था। भाई के उसकी तरफ देखकर छोटी बच्ची हैरान हुए बिना नहीं रह सकी। बच्ची बार-बार आई एम सॉरी कहती रही, लेकिन भाई नहीं माना और लड़की भी नाराज हो गई।
भाई के नहीं मानने पर उसने उसे पीटने की धमकी भी देती दिखाई दे रही है। अपने रूठे भाई को बच्ची का इस तरह मनाना लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। भाई और बहन के रिश्ते की खट्टी-मिट्ठी ये लड़ाई लोगों को बहुत रास आ रही है।






इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कुछ ही दिनों में 1,081,649 लोगों ने लाइक किया है, जबकि कई मिलियन लोगों ने अबतक इस वीडियो को देखा है। वीडियो पर कैप्शन में “रूठे हुए जय भैया को मनाने की प्यारी कोशिश” लिखा हुआ है। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लोगों ने ज्यादातर नन्ही बच्ची के क्यूट एक्सप्रेशन की तारीफ की है।


Download Android App
Download iOS App



