शरद पवार-राहुल गांधी की मुलाकात के बाद, ‘संजय राउत का बयान’

Summary :

मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली निवास पर राहुल गांधी और शरद पवार के बीच हुई मुलाकात के बाद राज्य सभा सांसद संजय राउत ने आज मुंबई में अपने मीडिया संवाद में कहा कि बीजेपी की यह गलतफहमी जल्दी ही दूर हो जाएगी कि विपक्ष अलग-अलग वजहों से इकट्ठा नहीं हो पाएगा

मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली निवास पर राहुल गांधी और शरद पवार के बीच हुई मुलाकात के बाद राज्य सभा सांसद संजय राउत ने आज (14 अप्रैल, शुक्रवार) मुंबई में अपने मीडिया संवाद में कहा कि बीजेपी की यह गलतफहमी जल्दी ही दूर हो जाएगी कि विपक्ष अलग-अलग वजहों से इकट्ठा नहीं हो पाएगा। चेहरा कौन और नेता कौन के नाम पर मतभेद नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी ने जो प्रयास और पहल शुरू की है कि सभी से मिलना है ताकि हम 2024 में मिलकर चुनाव लड़ें, उसका हम स्वागत करते हैं। 
कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी 
Indian National Congress Latest News, Updates in Hindi | भारतीय राष्ट्रीय  कांग्रेस के समाचार और अपडेट - AajTak
आगे संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से राहुल गांधी और खरगे साहब की मुलाकात हुई है। इसके बाद शरद पवार की भी राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात हुई है। राहुल गांधी ममता बनर्जी से भी मिलने वाले हैं। बीजेपी का यह भ्रम टूटने वाला है कि संपूर्ण विपक्ष एक साथ नहीं आ सकते।
राहुल गांधी उद्धव ठाकरे की नाराजगी 
rahul gandhi vd savarkar remarks Opposition New Resolution After Uddhav  Thackeray Backs Out Of Meet - India Hindi News - उद्धव ठाकरे की चेतावनी से  सहमी कांग्रेस! सावरकर पर चल दिया नए
इस दौरान सावरकर विवाद के बाद पहली बार राहुल गांधी उद्धव ठाकरे की नाराजगी दूर करने के लिए मुंबई आने वाले हैं, इसकी संभावनाएं जताई जा रही हैं। इन संभावनाओं पर संजय राउत ने कहा कि सोमवार को कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल उद्धव ठाकरे जी से मिलने मुंबई आ रहे हैं। वे शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मिलेंगे। उस वक्त राहुल गांधी के मुंबई आने के कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा होगी। जब मैं पिछली बार राहुल गांधी जी से मिला था तो वहां सोनिया जी भी थीं। मैंने भी उन्हें मुंबई आने का निमंत्रण दिया था। जल्दी ही उनकी उद्धव ठाकरे जी से मुलाकात की संभावना है।
महाराष्ट्र की 48 में से 40 सीटें महाविकास आघाड़ी जीतेगी
maha vikas aghadi, महाराष्ट्र: कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना...सभी को चाहिए  एमएलसी सीटें, महाविकास आघाड़ी में फूट की आशंका - elections of legislative  council may increase rift ...
संजय राउत ने यह बात एक बार फिर दोहराई कि 2024 चुनाव के बाद परिवर्तन अटल है। महाराष्ट्र की बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की 48 में से 40 सीटें महाविकास आघाड़ी जीतेगी। इस सवाल पर कि डिप्टी सीएम और बीजेपी के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीसने अपनी वाशिम की सभा में कल कहा कि महाविकास आघाड़ी में तीन मुंह तीन बातें हैं। एक बात सुबह 9 बजे (संजय राउत के रोज के मीडिया संवाद पर कटाक्ष) कही जाती है, एक इसके विपरीत बातें दिन में 12 बजे कही जाती है और शाम को बिलकुल ही अलग बात कही जाती है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता
इस पर संजय राउत ने कहा कि वे राज्यसभा के सांसद हैं, अपनी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हैं और सामना के एडिटर हैं। लोकतंत्र हैं। बोलने पर पाबंदी नहीं है। देवेंद्र फडणवीस चाहें तो उनके मीडिया संवाद के बाद साढ़े नौ बजे मीडिया से बात कर लिया करें। उन्हें किसी ने रोका नहीं। जब तक विपक्ष के खिलाफ अनर्गल बातें और कार्रवाई की जाती रहेंगी यह सुबह नौ बजे का संवाद शुरू होगा। 
 
 

Desk Team