मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘आपातकाल’ वाले बयान को लेकर आज उन पर तंज कसा और कहा कि गांधी को आज की गलती का अहसास बाद में होगा और तब उन्हें आज की गलती के लिए भी माफी मांगनी पड़ेगी।
चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि ‘इमरजेंसी लगने के इतने वर्षों बाद राहुल गांधी जी को एहसास हुआ कि तब जो हुआ, वह गलत था। आज के समय में जब पीएम मोदी जी के बारे में जिस ढंग की बेहूदा टिप्पणियाँ राहुल जी करते हैं, कई वर्षों बाद उनकी ट्यूबलाइट जलेगी और तब उन्हें आज की गलती के लिए भी माफी मांगनी पड़ेगी ।’


Download Android App
Download iOS App




