भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियां भावनाओं के आधार पर नहीं बल्कि तथ्यों के आधार पर काम करती हैं।
कानून से ऊपर कोई नहीं
पात्रा रविवार को आबकारी नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के समन पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत में लोकतंत्र की अच्छी बात यह है कि इस देश में किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि वह कानून से ऊपर है या कानून से बच सकता है।
दिल्ली शराब घोटाले का सरगना कौन
पात्रा ने कहा कि जांच एजेंसी यह पता लगाना चाहती है कि ‘‘दिल्ली शराब घोटाले का सरगना कौन है? क्या मनीष सिसोदिया ने अकेले यह आबकारी नीति बनाई है या कोई और भी इसमें शामिल है? पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन केजरीवाल से कुछ सवाल भी किए।
आबकारी नीति से 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ
उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली शराब नीति आपके निर्देश पर आपके आवास पर मंत्रिमंडल द्वारा पारित की गई थी और आपने बार-बार दावा किया है कि इस आबकारी नीति से दिल्ली के खजाने को भारी लाभ होगा, लेकिन इसके बजाय 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ तथा आपको आबकारी नीति को वापस लेना पड़ा।
आप का दावा था राज्य को आबकारी नीति से लाभ होगा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पूछा, ‘‘किस कारण से आपको उस नीति को वापस लेना पड़ा, जिसके बारे में आपने दावा किया था कि इससे राज्य को लाभ होगा? क्या आपके आवास पर दिल्ली आबकारी नीति बनाई गई थी और क्या सचिव ने आपके यहां नीति से संबंधित दस्तावेज सौंपे थे?’’


Download Android App
Download iOS App



