Agnipath Scheme Protest: ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ प्रदर्शन के कारण तमिलनाडु में ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Summary :

दक्षिणी रेलवे ने रविवार को कहा कि उसने केंद्र के सैन्य बलों में भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ आंदोलन के कारण कुछ और ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

दक्षिणी रेलवे ने रविवार को कहा कि उसने केंद्र के सैन्य बलों में भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ आंदोलन के कारण कुछ और ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
इस योजना के खिलाफ देश भर में शुक्रवार से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। योजना के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में ‘अग्निवीर’ के रूप में सेवा करने का मौका दिया जाएगा।
दक्षिण रेलवे ने प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनों को  पूरी तरह से रद्द कर दिया
आज एक आधिकारिक घोषणा में, दक्षिण रेलवे ने कहा कि केएसआर बेंगलुरु-संघमित्र डेली एक्सप्रेस को (आने-जाने को)रद्द कर दिया गया है, जबकि केएसआर बेंगलुरु-पटना साप्ताहिक हमसफर सुपर फास्ट एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है।
इसी तरह, आज चेन्नई से रवाना होने वाली गया-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वीकली एक्सप्रेस और सोमवार को चलने वाली केएसआर बेंगलुरु-न्यू तिनसुकिया साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
दक्षिण रेलवे ने कहा कि उसने हरिशिंगा और केएसआर बेंगलुरु के बीच न्यू तिनसुकिया-केएसआर बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस को आंशिक रूप से रद्द किया है। अग्निपथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में हैदराबाद में शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
पिछले दो दिनों में, दक्षिण रेलवे ने प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनों को आंशिक रूप से या पूरी तरह से रद्द कर दिया है।

Desk Team