तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने रविवार को अभिनेता से नेता बने विजयकांत की पार्टी डीएमडीके के साथ चुनावी समझौते को अंतिम रूप दिया और उसे तमिलनाडु में लोकसभा की चार सीटें दी।
दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच समझौते पर हस्ताक्षर यहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम तथा विजयकांत और डीएमडीके कोषाध्यक्ष एवं उनकी पत्नी प्रेमलता की मौजूदगी में किया गया।
अन्नाद्रमुक के संयोजक पनीरसेल्वम ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक प्रतिबद्ध गठबंधन है।
हार्दिक पटेल 12 मार्च को कांग्रेस में होंगे शामिल
प्रेमलता ने 18 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव में अन्नाद्रमुक को अपनी पार्टी के समर्थन की प्रतिबद्धता जतायी जो मई में होने की संभावना है।
अन्नाद्रमुक ने भाजपा और पीएमके और कुछ अन्य छोटे दलों के साथ लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को पहले ही अंतिम रूप दे दिया है।
अन्नाद्रमुक ने राज्य में पीएमके को सात सीटें, भाजपा को पांच सीटें और पुडुचेरी सीट एआईएनआरसी को दी है।


Download Android App
Download iOS App



