सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को पैरा ब्रिगेड का दौरा किया और बल को ‘नई चुनौतियों’ से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। सेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
थल सेना के जनसंपर्क अधिकारी कर्नल मोहित वैष्णव ने बताया कि थलसेना प्रमुख जनरल रावत ने अपने दौरे पर पैरा ब्रिगेड की संचालन तैयारियों का जायज़ा लिया।
हार्दिक पटेल 12 मार्च को कांग्रेस में होंगे शामिल
उन्होंने बताया कि सेना प्रमुख ने ब्रिगेड को नई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।
जनरल रावत ने ब्रिगेड के प्रशिक्षण के उच्चतम मानकों, संचालन तैयारी, मनोबल एवं प्रोत्साहन और भारतीय वायुसेना के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए तारीफ की।
थल सेना प्रमुख को उनके दौरे पर पैरा ब्रिगेड की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई।


Download Android App
Download iOS App



