मध्य प्रदेश में जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट पर शनिवार को लैंडिंग के दौरान रनवे पर एक विमान फिसल गया। हादसे में विमान में सवार 55 यात्री बाल-बाल बच गए। इस हादसे के बाद कई उड़ानें रद कर दी गईं हैं। वहीं, एलायंस एयर एटीआर-72 विमान दिल्ली से लगभग 55 यात्रियों के साथ जबलपुर में रनवे से उतरते समय फिसल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।
एयर एलायंस के मुताबिक, सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। यात्रियों की सुरक्षा और निकासी हमारी प्राथमिकता है। हम नियामक अधिकारियों द्वारा सभी सुरक्षा नीतियों का पालन करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और हमें इस पर पर खेद है। इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
लोगों के बाहर निकलने का वीडियो
गौरतलब है कि दिल्ली से जबलपुर के आने वाला एयर इंडिया का विमान, फ्लाइट संख्या ई-6 अनियंत्रित होकर रनवे पर फिसल गई थी। हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन यात्रियों में काफी ज्यादा दहशत थी। इस बीच जबलपुर एयरपोर्ट पर हादसे से बची फ्लाइट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में यात्री घबराए हुए दिख रहे हैं। एयरपोर्ट से दो वीडियो सामने आए हैं। इनमें एक वीडियो एयरपोर्ट के बाहर का है, जिसमें लोग फ्लाइट से बाहर निकल रहे हैं।
दूसरा वीडियो फ्लाइट के अंदर का
वहीं दूसरा वीडियो फ्लाइट के अंदर का है। इस वीडियो को भी अंदर बैठे किसी यात्री ने ही शूट किया है। इस वीडियो में बाहर का सीन दिख रहा है कि जहां जहाज रनवे से उतरकर खड़ा है। वहीं एक यात्री की हंसने की आवाज आ रही है। वह कह रहा है बहुत अच्छी जगह लैंडिंग हुई है। माना जा रहा है कि हादसा टलने के बाद यात्री खुद को रिलैक्स महसूस कर रहे थे और खुद को संयत करने के लिए आपस में हंस-बोल रहे थे।

Download Android App
Download iOS App